Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shahid Kapoor की फिल्म ‘देवा’ में उनका किरदार करेगा हैरान, ‘अलग-अलग अवतार देंगे सरप्राइज!

January 24, 2025

Shahid Kapoor की फिल्म ‘देवा’ में उनका किरदार करेगा हैरान, ‘अलग-अलग अवतार देंगे सरप्राइज!

Shahid Kapoor : ज़ी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स की आगामी एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ के ट्रेलर ने धमाकेदार एक्शन और शाहिद कपूर के दमदार परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। ट्रेलर में शाहिद एक दृढ़ और निडर पुलिस अधिकारी के किरदार में नज़र आ रहे हैं। लेकिन एक सीन, जिसमें शीशे में दो अलग-अलग परछाइयां दिखाई देती हैं, ने अटकलों को जन्म दे दिया है—क्या शाहिद इस फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं?

एक अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया, “शाहिद का किरदार ‘देवा’ में उनके अब तक के सभी रोल्स से बिल्कुल अलग है। ट्रेलर में कुछ हल्के संकेत दिए गए हैं, लेकिन फिल्म में उनके अलग-अलग अवतार दर्शकों को पूरी तरह से हैरान कर देंगे। यह डबल रोल है या कुछ और, इसका जवाब दर्शकों को फिल्म देखने के बाद ही मिलेगा।”

क्या यह उनकी आइकॉनिक फिल्म ‘कमीने’ की झलक है, या कुछ और अलग

मलयालम के मशहूर निर्देशक रॉशन एंड्रूज़ द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियो व रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘देवा’ एक दमदार और रहस्यमयी एक्शन थ्रिलर है, जो 31 जनवरी 2025 को रिलीज़ होने वाली है। ट्रेलर के इंटेंस एक्शन के साथ-साथ फिल्म का गाना ‘भसड़ मचा’ पहले ही धमाल मचा रहा है। इस फिल्मी सफर के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है, जो दर्शकों को आखिरी पल तक बांधे रखेगा।

ये भी पढ़ें :- 49 दिन बाद खुला होर्मुज स्ट्रेट, ईरान का बड़ा ऐलान; दुनिया को मिली राहत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें