Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shehnaaz Gill आज मना रही हैं अपना 29वां जन्मदिन, जानें एक्ट्रेस के फ़िल्मी करियर से जुडी दिलचस्प बातें

January 27, 2023

Shehnaaz Gill आज मना रही हैं अपना 29वां जन्मदिन, जानें एक्ट्रेस के फ़िल्मी करियर से जुडी दिलचस्प बातें

शहनाज़ गिल आज यानी के 27 जनवरी को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। ‘बिग बॉस 13’ से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली शहनाज़ अब फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं। बता दें के शहनाज़ का शुरुआती करियर आसान नहीं था। उन्होंने बहुत से तकलीफों का सामना करते हुए इस सफर को तय किआ है।

शहनाज को बचपन से ही एक्टिंग का काफी शौक था। उन्होंने बेहद कम उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी। शहनाज का पहला म्यूजिक वीडियो ‘शिव दी किताब’ साल 2015 में रिलीज हुआ था, जिसे गुरविंदर बरार ने गाया था। लेकिन शहनाज को असली पहचान गैरी संधू के पॉपुलर म्यूजिक वीडियो ‘होली-होली’ से मिली। हालांकि, शहनाज के इस काम से उनके माता-पिता बिलकुल भी खुश नहीं थे और वो शहनाज की जल्द से जल्द शादी करवाना चाहते थे।

शहनाज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब मैं देर रात शूटिंग से लौटती थी तो घर में खूब हंगामा होता था, घरवालों से लगातार लड़ाई-झगड़े की वजह से मैंने शादी नहीं की। मैंने घर छोड़ दिया और उनसे अपना रिश्ता खत्म कर लिया। हालांकि, मेरी पॉपुलैरिटी देखकर मेरे घरवालों को मुझ पर काफी गर्व था।’
बता दें के शहनाज गिल को ‘बिग बॉस 13’ से पूरे देश ने जाना। यही नहीं, ‘बिग बॉस’ के घर से ही शहनाज की प्रेम कहानी की भी शुरुआत हुई। लेकिन इस कहानी का अंत बेहद दुखद हुआ।

शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं लेकिन दोनों के बीच के प्यार का गवाह पूरा देश था। कहा तो यह भी जाता है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल की बांहों में ही अपना दम तोड़ा था। सिद्धार्थ की मौत से उबरने में शहनाज को काफी समय भी लगा था। शहनाज गिल को ‘बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने का बड़ा फायदा हुआ, यहां से एक्ट्रेस को पूरे देश ने जाना। यही नहीं, ‘बिग बॉस’ के घर से ही शहनाज की प्रेम कहानी की भी शुरुआत हुई. लेकिन इस कहानी का अंत बेहद दुखद हुआ. शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं लेकिन दोनों के बीच के प्यार का गवाह पूरा देश था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें