Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Deepika Padukone Baby: Deepika-Ranveer को माता-पिता बनने की बधाई देने पहुंचे Shahrukh Khan, एक्टर ने खूब लुटाया प्यार

September 13, 2024

Deepika Padukone Baby: Deepika-Ranveer को माता-पिता बनने की बधाई देने पहुंचे Shahrukh Khan, एक्टर ने खूब लुटाया प्यार

मुंबई : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को माता-पिता बनने की बधाई देने के लिए मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचे। दीपिका और रणवीर ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। वीडियो में शाहरुख खान की कार को अस्पताल परिसर में प्रवेश करते और बाहर निकलते हुए देखा गया। दीपिका पादुकोण ने आठ सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर की आधिकारिक पुष्टि दंपति ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की। बच्ची के आगमन के बाद कई मशहूर हस्तियों और प्रशंसकों ने इस खुशी की खबर पर उन्हें बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। अनुष्का शर्मा ने दीपिका द्वारा साझा की गयी खबर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बधाई दी। बॉलीवुड के अन्य सेलिब्रिटीयों ने भी दीपिका और रणवीर को बधाई दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें