Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहरूख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिये मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ‘दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉड्र्‘

February 21, 2024

शाहरूख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिये मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ‘दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉड्र्‘

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान को फिल्म जवान के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ‘दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉड्र्’ दिया गया। नयनतारा को फिल्म जवान के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (निगेटिव रोल) – बॉबी देओल (एनिमल के लिए), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल के लिए), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स कैटेगरी में) विकी कौशल (सैम बहादुर के लिए) दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड से सम्मानित किये गये।

इस अवसर पर शाहरुख खान ने कहा कि कई सालों से मुझे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड नहीं मिला था। मुझे लगने लगा था कि अब यह अवॉर्ड मुझे नहीं मिलेगा। मैं इस अवॉर्ड को पाकर बहुत खुश हूं, मुझे अवॉर्ड पाकर हमेशा ही अच्छा लगता है। ट्रॉफीज मुझे आकर्षित करती हैं। मैंने लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश की है। अब मुझे लगता है कि मेरी मेहनत रंग लाई है। मैं ‘जवान’ देखने वाले दर्शकों का भी शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने फिल्म को और मेरी एक्टिंग को इतना प्यार दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें