Site icon Dainik Savera Times

‘King’ में डॉन का किरदार निभायेंगे Shahrukh Khan,जानिए कब से शुरू होगी शूटिंग

मुंबई :- बॉलीवुड के किंग खान फिल्म किंग में डॉन का किरदार निभाते नजर आ सकते हें। शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म किंग में काम करने जा रहे हैं। चर्चा है कि शाहरुख खान फिल्म किंग में डॉन के किरदार में नजर आयेगे। कहा जा रहा है कि फिल्म किंग शाहरुख खान के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है।

जिसकी हर बारीकी पर खुद शाहरुख खान निर्देशक सुजॉय घोष और सिद्धार्थ आनंद से बात कर रहे हैं। वही उनके लुक की बात करे तो कहा जा रहा है कि फिल्म किंग में शाहरुख खान के बाल लंबे होंगे और उनकी हल्की दाढ़ी भी होगी। मेकर्स फिल्म में उनके लुक से अपने दर्शकों को पूरी तरह से हैरान करने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर में शुरू होगी।

Exit mobile version