Site icon Dainik Savera Times

33 सालों की मेहनत लाई रंग… Shahrukh Khan ने जीता पहला नेशनल अवॉर्ड, शेयर किया वीडियो, बोले- मैं भावुक हूं

Shahrukh Khan First National Award : शुक्रवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा की गई, जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के लिए और अभिनेता विक्रांत मैसी को ‘12वीं फेल’ के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। बता दें कि यह शाहरुख खान के 33 साल लंबे फिल्मी करियर का पहला राष्ट्रीय सम्मान है।

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर जताया आभार

अवॉर्ड की घोषणा के बाद शाहरुख ने सोशल मीडिया पर 2 मिनट 17 सेकेंड का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, जूरी और फैंस को धन्यवाद कहा और कहा कि “नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होना मेरे लिए गर्व और भावुकता से भरा पल है। मैं इसे ताउम्र संजोकर रखूंगा। इस सम्मान के लिए मैं सरकार, जूरी और अपने चाहने वालों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

परिवार का भी किया धन्यवाद

शाहरुख ने कहा कि “मेरे परिवार ने मेरे जुनून को समझा और चार साल तक मेरा हर तरह से साथ दिया। मैं उनका आभारी हूं।” उन्होंने बताया कि यह अवॉर्ड सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उन्हें याद दिलाने वाली चीज है कि “एक्टिंग एक ज़िम्मेदारी है सच्चाई दिखाने की।” आगे शाहरुख ने फैंस को वादा किया, “मैं जल्द फिर से बड़े पर्दे पर लौटूंगा। पॉपकॉर्न रेडी रखना, मैं फिर आ रहा हूं।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि चोट के कारण वह अभी अपना सिग्नेचर स्टेप नहीं कर पा रहे हैं।

वीडियो में नजर आया हाथ पर पट्टा

शाहरुख के वीडियो में एक हाथ पर पट्टा नजर आया, जिसे देखकर फैंस चिंतित हो गए। बीते दिनों अफवाह थी कि उन्हें फिल्म ‘किंग’ के सेट पर चोट लगी, लेकिन उनकी टीम ने साफ किया कि यह पुरानी चोट थी और वे अमेरिका इलाज के लिए गए थे।

कैप्शन में लिखा भावुक संदेश

शाहरुख ने कैप्शन में लिखा कि “भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और निर्णायक मंडल का धन्यवाद। मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का आभारी हूं।”

Exit mobile version