Site icon Dainik Savera Times

Christmas के अवसर पर रिलीज होगी Shahrukh Khan की फिल्म ‘Dinky’

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म ‘डंकी’ क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी। मीडिया में इस तरह की अफवाह उड़ी की शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ क्रिसमस पर रिलीज नहीं होगी। इसकी रिलीज डेट को डाल दिया गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म ‘डंकी’ को लेकर जानकारी दी है कि इसकी रिलीज डेट का टाला नहीं गया है। फिल्म ‘डंकी’ इस साल अपनी तय तारीख पर क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। तरण आदर्श ने यह भी बताया है कि ‘डंकी’ का टीजर जल्द रिलीज होने वाला है। फिल्म ‘डंकी’ 22 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म ‘डंकी’ का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।

Exit mobile version