Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुए शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’

December 25, 2023

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुए शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म डंकी ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी।पठान और जवान के बाद डंकी इस साल की शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है।’डंकी’ राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की साथ में पहली फिल्म है।फिल्म डंकी को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।डंकी ने चार दिनो में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।वहीं फिल्म डंकी ने वर्ल्डवाइड 170 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म डंकी में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें