Site icon Dainik Savera Times

500 करोड़ के क्लब में शामिल हुए शाहरुख खान की फिल्म जवान

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म जवान ने भारतीय बाजार में 500 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की जवान 07 सितंबर को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म जवान लगातार रिकॉर्ड तोड़ती और बनाती चली जा रही है। फिल्म जवाान को ग्रैंड ओपनिंग मिली थी और हर दिन फिल्म जवान ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।

फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अब फिल्म जवान ने एक और माइल स्टोन एचीव किया है। भारत में जवान का कुल कारोबार 500 करोड़ रूपये से अधिक हो गया है। गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है।

Exit mobile version