Site icon Dainik Savera Times

शाहरुख खान की बिगड़ी तबीयत, डिहाइड्रेशन के चलते अहमदाबाद के हॉस्पिटल में भर्ती

अहमदाबाद: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि डिहाइड्रेशन और खांसी के चलते अभिनेता को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। डाॅक्टरों ने बताया कि शाहरुख खान को अंडर ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है।

बुधवार शाम 4 बजे के बाद शाहरुख खान को हॉस्पिटल लाया गया था। बॉलीवुड स्टार आईपीएल 2024 क्वालिफायर 1 में अपनी टीम केकेआर को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद में थे। इस दौरान वह अहमदाबाद के आईटीसी नर्मदा होटल में रुके हुए थे। फिलहाल हॉस्पिटल की ओर से कहा जा रहा है कि उनकी तबियत अब ठीक है। इस खबर में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Exit mobile version