Site icon Dainik Savera Times

Veer Zaara Re-Release Box Office: फिर से री-रिलीज हो रही है Shahrukh-Preity की ये फिल्म, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मचाएगी धमाल

मुंबई: यशराज फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर फिल्म वीर ज़ारा, अपनी 20वीं वर्षगांठ के मौके पर सात नवंबर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 600 स्क्रीन्स पर फिर से रिलीज की जा रही है। दिग्गज फिल्मकार यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म वीर जारा में शाहरुख़ खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की अहम भूमिका थी। वीर ज़ारा भारतीय सिनेमा की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। अपनी रिलीज के समय यह फिल्म भारत में, विदेशों में, और दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी।

फिल्म वीर जारा अमेरिका, कनाडा, यूएई, सऊदी अरब, ओमान, कतर, बहरीन, कुवैत, यूके, आयरलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, सिंगापुर, मलेशिया और दक्षिण अफ्रीका में रिलीज होगी। फिल्म के इस संस्करण में पहली बार ‘ये हम आ गए हैं कहां’ गाना भी जोड़ा गया है, जो पहले डिलीट कर दिया गया था। यह पहली बार है कि यह गाना फिल्म का हिस्सा बनेगा।

अंतरराष्ट्रीय वितरण,उपाध्यक्ष, नेल्सन डिसूज़ा ने कहा, ‘‘वीर ज़ारा की दुनिया भर में एक बड़ी फैन फॉलोइंग है और इसकी 20वीं वर्षगांठ पर हम इसे फिर से रिलीज कर रहे हैं, जिससे फैंस एक बार फिर से इस प्रेम कहानी का आनंद ले सकें। फिल्म के 20वें साल में हमें महसूस हुआ कि दुनियाभर के फैंस इसे फिर से बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर बढ़ते उत्साह और दुनियाभर से आए फैन रिक्वेस्ट को देखते हुए, हमने यह कदम उठाने का फैसला किया है। यशराज फिल्म्स की ओर से यह हमारे फैंस को एक विशेष तोहफा है।

Exit mobile version