Site icon Dainik Savera Times

‘पठान’ की सफलता पर बोले शाहरुख़ ‘मुझे प्राउड महसूस हो रहा है’

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का कहना है कि फिल्म ‘पठान’ की सफलता से वह गौरान्वित महसूस कर रहे है। यशराज बैनर तले बनी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हुयी है। पठान के जरिये शाहरूख ने चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है।फिल्म पठान एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म पठान की सफलता से शाहरूख गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।

शाहरूख ने बताया कि पठान की सफलता के बाद उन्हें वैसा ही महसूस हो रहा है जैसा एक पिता अपने बच्चे की तारीफ पर महसूस करता है। उन्होंने कहा, एक पिता अपने बच्चे की तारीफ होने से जो महसूस करता है, वैसा ही मुझे इस फिल्म की सफलता से महसूस हो रहा है। शाहरुख ने निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को ‘पठान’ के पीछे मुख्य वास्तुकार होने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, हम लोगों ने उनके निर्देशों का पालन किया।

 

Exit mobile version