Site icon Dainik Savera Times

शाहरुख ने करण जौहर को लेकर कही ये बड़ी बात, बोले: मैं करण का दोस्त हूं, लेकिन

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का कहना कि उन्हें गर्व और खुशी महसूस हो रही है कि एक तरह से उन्होंने करण जौहर को फिल्म कुछ कुछ होता है में लॉन्च किया।करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ 16 अक्टूबर 1998 को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म को प्रदर्शित हुये 25 साल हो गये हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी, सलमान खान समेत कई कलाकार नजर आए थे।

शाहरूख खान फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं। शाहरुख ने कहा, यह बेहद खास मौका है क्योंकि इस फिल्म के 25 साल पूरे हो गए हैं। आम तौर पर, यह हमेशा तय होता है कि फिल्म की उम्र कैसी है।हम फिल्में बनाते हैं, कुछ समय के साथ भुला दी जाती हैं, कुछ समय के साथ बहुत अच्छी चलती हैं, कुछ बिल्कुल भी अच्छी नहीं चलतीं। यह एक ऐसी फिल्म है, जो समय की कसौटी पर खरी उतरी है। इसकी उम्र हमेशा यंग रही है।

शाहरुख ने कहा, जब मैंने यह फिल्म की तो बहुत से लोगों को लगा कि मैं करण का दोस्त हूं, लेकिन करण मेरे दोस्त का बेटा है। उनके पिता मेरे दोस्त यश जौहर थे।अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे बहुत खुशी होती है, बहुत गर्व महसूस होता है क्योंकि मैंने एक तरीके से करण को लॉन्च किया।

Exit mobile version