Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘शैतानी रस्में’ के 150 एपिसोड पूरे, Naqiyah और Vibhav ने टीम के साथ मनाया जश्न

July 11, 2024

‘शैतानी रस्में’ के 150 एपिसोड पूरे, Naqiyah और Vibhav ने टीम के साथ मनाया जश्न

मुंबई : फैंटेसी थ्रिलर ड्रामा ‘शैतानी रस्में’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सीरियल के 150 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। इस मौके को लीड एक्टर विभव रॉय और नकियाह हाजी ने सेलिब्रेट किया। 150 एपिसोड पूरे होने की खुशी में पूरी कास्ट और क्रू ने केक काटा और खुशी जाहिर की। शो में निक्की का रोल निभाने वाली नकियाह हाजी ने कहा, ‘’शैतानी रस्में’ के 150 एपिसोड पूरे करना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह शो मेरे दिल के बहुत करीब है और इसने मेरे करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। मुझे अपने पहले लीड रोल में ही कई अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, ‘इस दौरान दर्शकों ने मेरी एक्टिंग को खूब सराहा और मैं इस अवसर के लिए स्टार भारत, फैंस और दर्शकों की हमेशा आभारी रहूंगी। मैं अपने कलाकारों और क्रू को भी उनके डेडिकेशन और कड़ी मेहनत के लिए बधाई देना चाहती हूं। शो में पीयूष का किरदार निभाने वाले विभव रॉय ने कहा, ‘इस मुकाम तक पहुंचना हमारी टीम का प्रयास और कड़ी मेहनत का नतीजा है। 150 एपिसोड का यह सफर बहुत यादगार रहा, और मैं अपने दर्शकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

यह शो मेरे करियर के लिए बहुत अहम है, और मैं इसके लिए सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा, ‘शो का सफर हमारे लिए एक शानदार अनुभव रहा है। हर दिन हमने कुछ नया सीखा और अपने किरदारों से जुड़ाव महसूस किया। साथ ही दर्शकों के प्यार और समर्थन ने हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। दर्शकों को शो की मौजूदा कहानी में कई रोमांचक मोड़ देखने को मिल रहे हैं। गहलोत परिवार अब एक नए खतरे का सामना कर रहा है। हाल ही में शो में नेत्रा दयान की एंट्री ने पीयूष और निक्की की जिंदगी में हलचल मचा दी है, जिसे देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा। ‘शैतानी रस्में’ स्टार भारत पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें