Site icon Dainik Savera Times

‘ Bigg Boss16’ के बाद अब इस नए प्रोजेक्ट में काम करेंगे Shalin Bhanot, आप भी जरूर देखें धांसू प्रोमो

बिग बॉस 16 फेम शालीन भनोट को लेकर उनके फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रहिए है। दरअसल, शालीन भनोट अब एक नए शो में नजर आने वाले हैं। इस शो का नाम ‘बेकाबू’ है और इसका प्रोमो भी रिलीज हो चुका है। शो में शालीन भनोट के अपोजिट एक्ट्रेस ईशा सिंह नजर आने वाले है। सभी फैंस इस प्रोमो को देख एक्टर के लिए काफी खुश हो रहें हैं।

बता दें के टीवी शो ‘बेकाबू’ के प्रोमो में शालीन काफी डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रोमो पोस्ट किया है। शालीन ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “#NewBeginnings आप सभी को #Beqaboo! बनाने के लिए…मेरे डिजिटल परिवार, #ShalinKiSena और इस सफर का हिस्सा रहे सभी लोगों को धन्यवाद, यह आप सभी के लिए है.. और इसके लिए @colorstv @ektarkapoor @balajitelefilmslimited को बहुत-बहुत धन्यवाद #आभार.”

इस शो बेकाबू में मोनालिसा भी अहम भूमिका में होंगी। इस शो के प्रोमो को देख सभी लोग इसे बेहद पसंद भी कर रहे हैं और इसे जल्द से जल्द देखने के लिए भी काफी उत्साहित हो रहे हैं।

Exit mobile version