मुंबई : एक्टर शरद केलकर एक बार फिर एनिमेटिड सीरीज ‘द लीजैंड ऑफ हनुमान’ के सीजन- 7 में रावण को अपनी आवाज देते नजर आएंगे। उन्होंने इस सीरीज का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की है। शरद का कहना है कि भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं में किरदारों की खास जगह है। इन्हें पीढ़ियों से पसंद किया जाता रहा है।
सीरीज का नया सीजन 23 अक्तूबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। शरद केलकर ने सीरीज में अपने किरदार और नए सीजन को लेकर कहा, ‘मैं ‘द लीजैंड ऑफ हनुमान’ का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। यह शो हमारी पौराणिक कथाओं की उन कहानियों को जीवंत करता है, जो लंबे समय से हमारी संस्कृति का हिस्सा रही हैं।
ऐसी कहानी और किरदार से जुड़ना खास है, जिन्हें कई पीढ़ियों से पसंद किया जाता रहा है।’ ग्राफिक इंडिया के प्रोडक्शन में बनी ‘द लीजैंड ऑफ हनुमान’ का नया सीजन दशहरा वीक के दौरान 23 अक्तूबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

