Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘जिद्दी सनम’ में नजर आएंगे शरमन जोशी व शारिब हाशमी

August 23, 2023

‘जिद्दी सनम’ में नजर आएंगे शरमन जोशी व शारिब हाशमी

मुंबई: एक्टर शरमन जोशी और शारिब हाशमी को अपकमिंग फिल्म ‘जिद्दी सनम’ के लिए साइन किया गया है। यह फिल्म एक थ्रिलर मूवी है। यह अरविंद सिंह राजपूत के निर्देशन की पहली फिल्म है और 2024 में रिलीज की उम्मीद है।इसमें आर्य बब्बर और सोनालिका दिवाजिता भी हैं, और इसे अमजद अली और अरविंद सिंह राजपूत ने लिखा है।

इस मौके पर शरमन जोशी ने कहा, ’बहुत दिनों बाद मैंने इतनी अच्छी थ्रिलर सुनी है। मैं शूटिंग शुरू करने का इंतजार कर रहा हूं। यह कुछ ऐसा है जो मैंने नहीं किया है और मैं शूटिंग शुरू करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं।’निर्देशक अरविंद राजपूत ने कहा, ’यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है, और मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि शरमन मुख्य भूमिका निभाने के लिए सहमत हुए हैं। मैंने उन्हें जो कहानी सुनाई, वह उन्हें बहुत पसंद आई और मैं शूटिंग शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।’

फिल्म का निर्माण शिवम अग्रवाल, निशांत कुमार और अरविंद सिंह राजपूत द्वारा किया गया है। सह-निर्माता शरद राव द्वारा सीनमास्टर्स एंटरटेनमेंट, बी यूनाइटेड और रॉ एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। यह भारतीय फिल्म उद्योग में हॉलीवुड स्टूडियो 16:14 एंटरटेनमेंट इंक के एंट्री का भी प्रतीक है। स्टूडियो ने पहले रयान गोसलिंग और हैरिसन फोर्ड स्टारर ‘ब्लेड रनर 2049′ और क्रिस हेम्सवर्थ स्टारर ’12 स्ट्रॉन्ग’ का निर्माण किया था।

शरमन जोशी को आखिरी बार स्ट्रीमिंग शो ‘कफस’ में देखा गया था, यह शो 2019 ब्रिटिश मिनीसीरीज ‘डार्क मनी’ का आधिकारिक रूपांतरण है, और इसमें शरमन के साथ मोना सिंह भी थीं।शारिब को हाल ही में स्ट्रीमिंग फिल्म ‘तरला’ में देखा गया था। फिल्म में हुमा कुरेशी भी मुख्य भूमिका में थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें