Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sharvari ने मां की पुरानी पटोला साड़ी को दिया नया लुक, दिखा खास अंदाज

October 30, 2026

Sharvari ने मां की पुरानी पटोला साड़ी को दिया नया लुक, दिखा खास अंदाज

एंटरटेनमेंट डेस्क : फिलहाल अपनी आगामी फैमिली एंटरटेनर ये प्रेम मोल लिया के प्रमोशन में व्यस्त शरवरी ने हाल ही में अपनी मां की अनमोल गुलाबी पटोला साड़ी से तैयार किए गए लुक के जरिए एक बेहद निजी और भावुक कहानी साझा की। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस खास लुक की तस्वीरें साझा करते हुए इसे अपनी मां के प्रति एक श्रद्धांजलि बताया, जो उनके लिए प्यार और सपोर्ट का सबसे बड़ा स्रोत रही हैं।

इस खास आउटफिट के पीछे की कहानी बताते हुए शरवरी ने खुलासा किया कि जब उनकी आई (मां) ने पहली बार उनका गाना झुमका पटोला देखा, तो उन्होंने आशीर्वाद के रूप में उन्हें यह खूबसूरत साड़ी भेंट की। यह साड़ी उनकी मां ने सालों तक पहनी थी और इससे परिवार की कई अनमोल यादें जुड़ी हुई हैं। अपनी मां की इस विरासत को एक नए अंदाज में तैयार करवाकर प्रमोशनल अपीयरेंस के दौरान पहनना अभिनेत्री के लिए इस अनुभव को और भी खास बना गया।

इस आउटफिट से जुड़ी भावनाओं के बारे में बात करते हुए शरवरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जब मेरी आई ने पहली बार #JhumkaPatola देखा, तो उनकी आंखों में प्यार और गर्व का जो एहसास था, उसे मैं कभी नहीं भूल सकती। उन्होंने मुझे आशीर्वाद के रूप में अपनी खूबसूरत गुलाबी पटोला साड़ी दी! यह एक ऐसी विरासत है, जिसे उन्होंने सालों तक पहना है और जिसमें कई खूबसूरत यादें संजोई हैं। उनकी इतनी अनमोल चीज को एक नए अंदाज में तैयार करवाकर प्रमोशन के लिए पहनना मेरे लिए बेहद खास एहसास रहा। उनकी पुरानी तस्वीरों को देखना, जिनमें वह यह साड़ी पहने हुए हैं, और फिर हमारे तैयार किए गए लुक को देखकर उनकी प्रतिक्रिया देखना वाकई अनमोल था। उनकी साड़ी पहनना ऐसा लगता है, जैसे मैं उनके प्यार और आशीर्वाद के एहसास में लिपटी हुई हूं!”

आयुष्मान खुराना और शरवरी अभिनीत ये प्रेम मोल लिया का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

शरवरी की पोस्ट यहां देखें –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sharvari 🐯 (@sharvari)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें