Site icon Dainik Savera Times

Sooraj Barjatya के साथ नई शुरुआत करेंगी शरवरी, माधुरी दीक्षित संग डांस का वीडियो वायरल

Sharvari

Sharvari

एंटरटेनमेंट डेस्क : राजश्री सिनेमा की विरासत का जश्न मनाते हुए एक खास पल में शरवरी ने अपनी आगामी फिल्म ये प्रेम मोल लिया के टाइटल ट्रैक पर दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ डांस किया। यह खास पल हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक और फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म की नई पीढ़ी की लीडिंग लेडी को एक साथ लेकर आया।

माधुरी दीक्षित का नाम सूरज बड़जात्या की आइकॉनिक फिल्म हम आपके हैं कौन..! के साथ खास तौर पर जुड़ा हुआ है। इस फिल्म का संगीत, डांस और परिवार के साथ जश्न मनाने की भावना आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है। शरवरी जहां बड़जात्या की अगली निर्देशित फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आने की तैयारी कर रही हैं, वहीं यह डांस फिल्ममेकर की शानदार सिनेमाई विरासत और उनकी आगामी म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर के बीच एक खूबसूरत कड़ी बन गया है।

इंस्टाग्राम पर इस खास पल को साझा करते हुए शरवरी ने माधुरी के प्रति अपनी प्रशंसा और आभार व्यक्त किया। उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री के साथ डांस करने के अनुभव को अविश्वसनीय और बेहद खास बताया। शरवरी ने लिखा:“सूरज बड़जात्या सर की OG राजश्री हीरोइनों में से एक, इकलौती और बेमिसाल माधुरी दीक्षित मैम से इतना प्यार पाकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं।

अपनी आइडल के साथ डांस करने का मौका मिलना किसी सपने जैसा और बेहद खास है। शुक्रिया मैम, आप सबसे बेहतरीन हैं!

हम आपके हैं कौन 🤝 #YehPremMolLiya

27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में।”

आयुष्मान खुराना और शरवरी अभिनीत ये प्रेम मोल लिया एक म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर है, जिसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है और संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से इस फिल्म का निर्माण किया है। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version