Site icon Dainik Savera Times

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया बेटी सोनाक्षी के सफलता का राज, कही ये बड़ी बात

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा का कहना है कि फिल्म दबंग से उनकी पुत्री सोनाक्षी सिन्हा रातो-रात स्टार बन गयी थी। इस शनिवार, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो, ‘इंडियन आइडल 14’, में शत्रुघ्न सिन्हा की मौजूदगी में ‘सेलिब्रेटिंग शॉटगन शत्रुघ्न’ प्रसारित होगा। शत्रुघ्न सिन्हा शो में धमाकेदार एंट्री करेंगे और प्रतियोगियों की मधुर परफॉरमेंस का मजा लेंगे। इतना ही नहीं, बल्कि सभी कंटेस्टेंट्स ‘खामोश खबरें’ नाम के एक खास सेगमेंट में एक-दूसरे के राज़ भी खोलेंगे, जो इस ‘मस्ट वॉच’ वीकेंड एपिसोड में एक ताज़ा और मनोरंजक एलिमेंट जोड़ देगा।

इस अवसर पर ‘महाराष्ट्र ची शान’, उत्कर्ष वानखेड़े ने ‘दबंग’ के गाने ‘चोरी किया रे जिया’ और ‘दबंग 2’ से ‘दगाबाज़ रे’ जैसे गानों की खूबसूरत प्रस्तुति से लोगों का दिल जीला।उत्कर्ष के प्रदर्शन की सराहना करते हुए, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा,बहुत अच्छा, उत्कर्ष! शुरुआत में, मैंने सहजता, आवाज मॉड्यूलेशन, प्रतिबद्धता, आत्मविश्वास और विविधताओं के बारे में बात की थी और मैंने यह सब आप में और आपकी परफॉरमेंस में देखा।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा पर बहुत गर्व है।वर्षों के बाद, यदि कोई रातों-रात स्टार बनकर उभरा, तो सही मायने में वह दबंग की सोनाक्षी हैं, और इसके लिए मैं सलमान खान, अरबाज़ खान, सलीम खान और पूरे परिवार का बहुत आभारी हूं क्योंकि वे आए और उससे फिल्म में एक्टिंग करने के लिए कहा।

शुरुआत में सोनाक्षी फिल्मों में कदम नहीं रखना चाहती थी। उसने फैशन डिज़ाइनिंग का कोर्स पूरा किया था। लेकिन जब खान हमारे घर पर आए और कहा कि वे इस रोल के लिए सोनाक्षी को कास्ट करना चाहते हैं, और हमें आश्वासन दिया कि यह एक अच्छी भूमिका होगी, तो सोनाक्षी भी इस पर सहमत हो गईं। और वह रातों-रात स्टार बन गईं, इसमें कोई शक नहीं है। ‘इंडियन आइडल सीज़न 14’, इस शनिवार रात 8 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

Exit mobile version