Site icon Dainik Savera Times

शत्रुघ्न सिन्हा को आईटीए अवॉर्ड्स में खास सम्मान

शत्रुघ्न सिन्हा को आईटीए अवॉर्ड्स में खास सम्मान

शत्रुघ्न सिन्हा को आईटीए अवॉर्ड्स में खास सम्मान

 मुंबई :  खामोश… ये शब्द सुनते ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का ख्याल आता है। आज वह भले ही, फिल्मों में कम और संसद में अधिक दिखाई देते हैं, लेकिन उनका जलवा आज भी कायम है। यही वजह है कि उन्हें हाल ही में आईटीए की तरफ से सम्मान मिला है। दरअसल, अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को टेलिविजन में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘आईटीए स्क्रॉल ऑनर माइलस्टोन अवॉर्ड’ से नवाजा गया है। इस पर खुशी जाहिर करते हुए अभिनेता ने आयोजन की कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा, “हाल ही में मुझे मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 25वें आईटीए अवॉर्ड्स में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस मौके पर मेरे साथ पूनम सिन्हा और अभिनेता व बेटे लव सिन्हा भी मौजूद थे।” वहीं, अवॉर्ड समारोह के संस्थापक अनु रंजन और शशि रंजन की मेहनत और स्नेह की तारीफ करते हुए अभिनेता ने कहा कि इस जोड़ी की उपलब्धि देखकर उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ। कार्यक्रम में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की थी। अभिनेता ने लिखा, “इस अवसर पर मुझे भारतीय टेलीविजन में मेरे योगदान के लिए आईटीए स्क्रॉल ऑफ ऑनर माइलस्टोन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।


यह सम्मान भारत के पहले सामाजिक राजनीतिक टॉक शो ‘द शॉटगन शो’ और बाद में ‘द शॉटगन शूट’ के लिए मिला, जिन्हें मैंने स्वयं होस्ट किया था। हालांकि, इस उम्र और पड़ाव पर ये सम्मान मेरे लिए औपचारिक हैं, फिर भी भावनात्मक रूप से खास हैं।” उन्होंने आगे लिखा, “शाम और भी खूबसूरत हो गई जब मैंने अपने प्रिय दोस्तों से मुलाकात की थी। हमेशा की तरह फिट और हिट रहने वाले जितेंद्र, ऊर्जा से भरपूर अनिल कपूर, बेहतरीन फिल्मकार राकेश रोशन, समाज की शान और उम्दा अभिनेता मनोज बाजपेयी, हमारे अपने शेखर सुमन, राकेश बेदी और फिल्म जगत के ‘गुड मैन–बैड मैन’ गुलशन ग्रोवर। हमेशा की तरह अनु और शशि जी मेहमाननवाज़ी में बेमिसाल रहे। यह शाम सचमुच बहुत आनंददायक और यादगार रही।” अभिनेता ने आखिरी में बताया कि यह शानदार शाम की कुछ झलकियां 31 दिसंबर 2025, शाम 7:30 बजे, स्टार प्लस पर देख सकते हैं।

Exit mobile version