Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीजान खान की मां ने शेयर की तुनिषा के साथ की आखिरी चैट, लिखा: ‘जब मेरे साथ कोई नहीं खड़ा, तब’

January 5, 2023

शीजान खान की मां ने शेयर की तुनिषा के साथ की आखिरी चैट, लिखा: ‘जब मेरे साथ कोई नहीं खड़ा, तब’

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस चर्चा का विषय बना बना हुआ है। आए दिन इस केस में नए नए खुलासे भी हो रहे है। 4 नवंबर यानि कल तनीषा का 21वां जन्मदिन था और इस मौके पर शीजान खान की मां ने तुनिषा शर्मा के साथ एक कथित चैट शेयर किया है। इन चैट्स को पड़ने से पता चल रहा है के शीजान की मां तनीषा के बेहद करीब थीं। आपको बता दें के तुनिषा ने शीजान की मां से अपने दिल की बात कही है।

तुनिषा ने कथित चैट में लिखा, “जब मेरे साथ कोई नहीं खड़ा मुझे पता है आप और आप हमेशा खड़े रहे. बहुत प्यार करती हूं आप दोनों से. फिक्र न करें सब ठीक होगा. मैं यही हूं आपके पास,” इस बात पर शीजान की मां ने जवाब में लिखा, “तुम हमेशा खुश रहो बेटा, तुम्हारी सेहत सही रहे बस अमीन.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by kehekshan18 (@kehekshan18)

तुनिषा के साथ कुछ तस्वीरों के साथ चैट को साझा करते हुए शीजान की मां ने लिखा, “मेरा बच्चा आज तुझे 12 दिन हो गए लेकिन सबर नहीं आ रहा, तेरी खुशबू तेरी यादे इस घर के हर उसके में बसी हुई है. आज के दिन का हम सब बहुत बेसब्री से इंतजार रहे थे..हम तुझे इस बार वैसा ही बर्थडे सरप्राइज देने का प्लान कर रहे हैं जैसी तुने अपने डैडी के साथ मनया था.. जिस बर्थडे को तू मिस करती थी. जाने से पहले उस दिन तूने मुझे इतनी बार सॉरी क्यों बोला अब समझ में आया..”

शीजान की मां ने लिखा, “और हां मैं यानी तेरी अम्मा और तेरी आपी हमेशा तेरे लिए खड़े हैं मेरा बच्चा मुझे सुकून ही है. जितने टाइम तू हमारे साथ रही हम तुझे वो सुकून वो खुशी दे सके जो तू डिजर्व करती थी.. हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा,”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें