Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुई शहनाज गिल, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

February 3, 2024

श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुई शहनाज गिल, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

अमृतसर: बिग बॉस-13 फेम अभिनेत्री शहनाज गिल ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। शहनाज गिल ने पवित्र परिक्रमा के दर्शन किए। मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे नतमस्तक होकर अरदास की। गुरबाणी श्रवण की। शहनाज गिल ने 27 जनवरी को अपना 30वां जन्म दिन मनाया है। शहनाज गिल ने श्री हरिमंदिर साहिब की यात्रा की फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। शहनाज गिल जल्दी ही अपनी अगली फिल्म ‘सब फस्र्ट क्लास’ में दिखाई देंगी।

उन्हें आखिरी बार थैंक यू फॉर कमिंग में देखा गया था। अपनी इस विजिट के दौरान शहनाज ने एक बार फिर से अपने दादा के साथ फोटो शेयर की है जिसमें पंजाबी गाना लगाया गया है। शहनाज जब भी अमृतसर आती हैं तो अपने दादा जी के साथ फोटो शेयर करती हैं। इस विजिट से पहले शहनाज ने अपने बर्थडे पर दिल्ली में जरूरतमंदों को सामान बांटा था जिसकी वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें