Site icon Dainik Savera Times

Shehnaaz Gill के ‘Door Hoke’ टीज़र ने बढ़ाया क्रेज, फैंस बोले- अब इंतज़ार नहीं होता

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill

एंटरटेनमेंट डेस्क: शहनाज़ गिल ने एक बार फिर अपने फैंस के दिलों की घंटी बजा दी है। एक्ट्रेस-सिंगर ने हाल ही में अपने आने वाले गाने Door Hoke का टीज़र सोशल मीडिया पर शेयर किया और बस फिर क्या था फैंस की एक्साइटमेंट ओवरलोड हो गई!

टीज़र के साथ उनका कैप्शन भी कम दिलचस्प नहीं था: “Door Hoke…..✨ एक बार सुनो… फिर बताओ कैसा लगा? क्या मैं पूरा गाना ऑफिशियल म्यूज़िक वीडियो के साथ रिलीज़ करूं?”

कोई बड़े-बड़े एलान नहीं, शहनाज़ ने इस बार दिल से दिल वाली बात की सीधे फैंस से जुड़कर उनकी फीलिंग्स पूछीं। और फैंस भी पीछे कहां रहने वाले थे, कमेंट सेक्शन में सबने एक सुर में कहा “पूरा गाना अभी चाहिए!”

भले ही टीज़र छोटा सा था, लेकिन Door Hoke की वाइब्स पूरी तरह soulful और इमोशनल हैं। इसमें छुपी तड़प और फीलिंग्स ने लोगों को और ज्यादा क्यूरियस कर दिया है।

अपनी सच्चाई और फैंस के साथ खास कनेक्शन के लिए जानी जाने वाली शहनाज़ ने इस बार भी एक बेहद पर्सनल मोमेंट क्रिएट कर दिया है। अब सबकी नज़रें इसी पर टिकी हैं कि कब ये पूरा गाना एक शानदार म्यूज़िक वीडियो के साथ सामने आएगा।

Exit mobile version