Site icon Dainik Savera Times

Shehnaaz Gill की रिक्वेस्ट पर Bigg Boss 19 में हुई पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानें कौन हुआ बाहर?

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का सफर हर हफ्ते और दिलचस्प होता जा रहा है। वहीं वीकेंड का वार ने एक बार फिर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शनिवार को जहां सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई, वहीं रविवार का एपिसोड पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा। इस दौरान न सिर्फ कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने अपनी रोस्टिंग स्किल्स से घर और दर्शकों को हंसाया बल्कि शो को पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी मिल गया।

शहनाज गिल की रिक्वेस्ट पर भाई शहबाज की हुई एंट्री

बता दें कि रविवार के वीकेंड का वार में बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल बतौर गेस्ट पहुंचीं। शो के मंच पर उन्होंने सलमान खान से अपने भाई शहबाज बदेशा के करियर के लिए मदद मांगी। शहनाज ने कहा, “सर आपने कई लोगों का करियर बनाया है, मुझे भी मौका दिया था। अब शहबाज को भी मौका दीजिए, वो सात साल से इंतजार कर रहा है।” सलमान ने मुस्कुराते हुए हामी भर दी और कहा कि शहबाज की एंट्री अब पक्की है। इसके बाद बिग बॉस 19 के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शहबाज बदेशा घर में एंट्री करते हैं।

कौन हुआ बाहर?

इस हफ्ते का वीकेंड का वार कुनिका सदानंद के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। उन्हें एलिमिनेशन का सामना करना पड़ा। हालांकि, ऐप रूम में मिले इम्यूनिटी ऑप्शन के कारण वह घर से बाहर होने से बाल-बाल बच गईं। इस तरह लगातार दूसरे हफ्ते भी घर से कोई सदस्य बाहर नहीं हुआ।

एनिमल टास्क से बढ़ा मजा

वीकेंड का वार की शुरुआत मजेदार एनिमल टास्क से हुई। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे की पर्सनैलिटी के आधार पर जानवरों से तुलना करनी थी।फरहाना भट्ट को तान्या मित्तल ने सांप और नीलम गिरी ने चील का टैग दिया। वहीं गौरव खन्ना ने नेहल को गिरगिट बताया। वहीं अमाल मलिक ने अभिषेक बजाज को घर का पिग घोषित कर दिया। यह टास्क घरवालों के बीच तकरार और मजेदार नोकझोंक का कारण बना, जिससे दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिला।

सलमान और मुनव्वर का तड़का

रविवार को शो में मुनव्वर फारुकी की एंट्री ने माहौल हल्का-फुल्का कर दिया। उनकी रोस्टिंग ने सलमान और दर्शकों दोनों को खूब हंसाया। सलमान भी मजाक-मस्ती में शामिल होते नजर आए।

Exit mobile version