Site icon Dainik Savera Times

दिलजीत दोसांझ की दुल्हनिया बनेंगी शहनाज गिल और सोनम बाजवा

मुंबई: शहनाज गिल दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म रन्नां ’च धन्ना का नया पोस्टर आउट कर दिया गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। इस वजह से शहनाज सोनम और दिलजीत सुर्खियों में आ गए हैं। फिल्म का पोस्टर बहुत ही मजेदार है। इसमें दिलजीत लड़कियों से घिरे दिख रहे हैं। रन्नां ’च धन्ना फिल्म 2 अक्तूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सामने आए पोस्टर में एनिमेटेड कैरेक्टर्स दिख रहे हैं। दुल्हन के अवतार में शहनाज गिल और सोनम बाजवा नजर आ रही हैं। दोनों ही इस पोस्टर में दिलजीत दोसांझ का हाथ पकड़े हुए हैं। पोस्टर में तीनों के ही लुक काफी कूल लग रहे हैं। शहनाज गिल, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा की तिकड़ी पहले भी फिल्म हौसला रख में साथ नजर आ चुकी हैं।

Exit mobile version