Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्कआउट के दौरान गुरदास मान के गाने सुनती है शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस ने की सिंगर की तारीफ

August 26, 2023

वर्कआउट के दौरान गुरदास मान के गाने सुनती है शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस ने की सिंगर की तारीफ

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी वर्कआउट के दौरान गुरदास मान के गाने सुनती हैं।सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के टैलेंट रियलिटी शो, ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट-सीज़न 10’ में इस वीकेंड गुरदास मान आएंगे। इंडियाज़ गॉट टैलेंट-सीज़न 10 की जज शिल्पा ने बताया, वर्कआउट के दौरान वह गुरदास मान के गाने सुनती हैं।

उन्होंने कहा, मेरी शादी एक पंजाबी परिवार में हुई है और मैं खुद आधी पंजाबी बन गई हूं। मैं पहले भी गुरदास जी की प्रशंसक रही हूं, लेकिन उनके गीतों के अर्थों की गहराई मुझे मेरे पति ने समझाई। शिल्पा ने गुरदास मान को बताया कि मेरे पति आपके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। हम जिम में भी आपके गाने सुनते हैं, और उन्हें सुनकर हम ऊर्जा से भर जाते हैं। आपके गानों में कुछ खास है। लेकिन मेरा पसंदीदा गाना‘की बनू दुनिया दा’है और एक दिन वह गाना सुनते-सुनते मेरी आंखों से आंसू आ गए।

आपका फैन बेस इतना व्यापक है कि गैर-पंजाबी भी रो पड़ते हैं। मुझे हमेशा से पता था कि आपके गाने बेहतरीन हैं, लेकिन फिर मुझे पता चला कि आप अपने गाने खुद लिखते हैं, जो बहुत अछ्वुत है। हर गाने में एक संदेश है। मुझे वह पहलू सचमुच अछ्वुत लगता है।इंडियाज़ गॉट टैलेंट शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें