Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Star Plus के नए शो ‘दो दूनी प्यार’ में Shivika Pathak और Gaurav Sharma निभाएंगे लीड किरदार

August 23, 2024

Star Plus के नए शो ‘दो दूनी प्यार’ में Shivika Pathak और Gaurav Sharma निभाएंगे लीड किरदार

मुंबई: स्टार प्लस एक बार फिर नए क्षेत्र में कदम रख रहा है, जिसका नाम है “दो दूनी प्यार”। यह शो पकड़वा विवाह या अरेंज मैरिज के कॉन्सेप्ट पर केंद्रित है। “दो दूनी प्यार” में शिविका पाठक गंगा और गौरव शर्मा अभय की भूमिका में हैं। गौतम शर्मा अभय के जुड़वाँ भाई आकाश की भूमिका में हैं। यह शो गंगा की यात्रा को दर्शाता है और पकड़वा विवाह या अरेंज मैरिज के विषय पर रोशनी डालती है।

बिहार के सोनपुर में सेट, “दो दूनी प्यार” गंगा नाम की एक लड़की के बारे में कहानी है, जिसे बचपन से ही उसके परिवार द्वारा नजरअंदाज किया गया है। किस्मत के एक मोड़ से, पकड़वा विवाह (जबरन शादी) के कारण उसकी शादी अभय से हो जाती है, जो एक अमीर और पढ़े लिखे परिवार से आता है। इस कहानी में एक ऐसा मोड़ आएगा जो उलझन और हास्य दोनों लाएगा, क्योंकि अभय का एक जुड़वा भाई है जिसका नाम आकाश है।

Promo Link: https://youtu.be/VrupWNg-Kl0?si=FvKUhHVkW_ftOUdh

शो के मेकर्स ने हाल ही में “दो दूनी प्यार” का एक दिलचस्प प्रोमो रिलीज किया है। इसमें गंगा के जीवन की झलक दिखाई गई है, जिसमें उसकी दिनचर्या और पढ़े लिखे पति की उसकी इच्छा दिखाई गई है। हालाँकि, यह इच्छा उसकी सौतेली माँ अपने प्लानिंग के जरिए एक अनोखे तरीके से पूरी करेगी। ऐसे में इस अनोखे और रोमांच से घाटे सफर में शामिल होने के लिए तैयार हो जाइए!

स्टार प्लस के शो ‘दो दूनी प्यार’ की शिविका पाठक उर्फ ​​गंगा कहती हैं, “शो ‘दो दूनी प्यार’ में गंगा और अभय की चुनौतियों और संघर्षों को दिखाया जाएगा। हालांकि, किस्मत के एक मोड़ से, वे अनचाहे हालातों में एक दूसरे से बंध जाते हैं। मैं गंगा की भूमिका निभाऊंगी। वह परिवार के प्रति समर्पित है और उसने कई मुश्किलों और कठिनाइयों का सामना किया है, लेकिन वह अभी भी जीवन को सकारात्मक रूप से देखती है। गंगा हमेशा से पढ़ाई करने का सपना देखती थी, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से वह ऐसा नहीं कर सकी। अब, वह एक पढ़े लिखे व्यक्ति से शादी करना चाहती है, जो उसके पढ़ने के सपने को पूरा करने में उसकी मदद कर सके। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह इच्छा पूरी होती है या नहीं और कैसे। जिसे देखने के हमारे साथ बने रहिए!”

‘दो दूनी प्यार’ में पकड़वा विवाह (जबरन शादी) के अनोखे कॉन्सेप्ट को पेश किया गया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि शो इस विषय को कैसे पेश करता है और इसके बारे में जागरूकता बढ़ाते हुए गंगा के सफर को कैसे आगे बढ़ाता है।

‘दो दूनी प्यार’ 28 अगस्त से शाम 6:40 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें