Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shoojit Sircar ने “I Want To Talk” पर की बात, बताया इसे अपने जीवन के अनुभवों से जन्मी कहानी

November 20, 2024

Shoojit Sircar ने “I Want To Talk” पर की बात, बताया इसे अपने जीवन के अनुभवों से जन्मी कहानी

Shoojit Sircar : पीकू और अक्टूबर जैसी भावुक फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक शूजित सरकार एक नई फिल्म लेकर आए हैं, जिसका नाम है आई वांट टू टॉक। यह फिल्म अपने दिल की बात साझा करने के महत्व पर केंद्रित है, खासकर परिवारों के बीच। सरकार ने बताया कि फिल्म का विचार उनके अपने जीवन के अनुभवों और लोगों के आपसी रिश्तों और बातचीत को देखने से आया है।

हाल ही में शूजित ने बातचीत में बताया कि उनकी पिछली फिल्में, जैसे पीकू, जो शुरुआत में कांस्टीपेशन (कब्ज) की कहानी लग रही थी, असल में उनके लिए बेहद निजी थीं। उन्होंने समझाते हुए बताया, “जब मैंने पीकू लिखी थी, तो शुरू में कई लोगों को लगा कि यह बंगाली फिल्म होगी या फिर इसमें कब्ज जैसी चीजों का जिक्र था, इसलिए उन्हें आश्चर्य हुआ। लेकिन फिल्म देखने के बाद उनकी राय पूरी तरह बदल गई। मेरे लिए, यह एक बहुत ही निजी कहानी थी।”

उन्होंने अपनी फिल्म ‘पीकू’ और अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के बीच समानताओं पर बात करते हुए आगे कहा, “अक्टूबर के साथ भी ऐसा ही हुआ। ये सभी फ़िल्में बेहद निजी हैं और मेरे अपने अनुभवों और ऑब्जर्वेशन पर आधारित हैं।” शूजित ने कहा कि ‘आई वांट टू टॉक’ भी उनके अपने जीवन के अनुभवों से आई है, जिसमें बातचीत के महत्व पर ध्यान दिया गया है, या फिर इसकी कमी पर। वह कहते हैं, “मेरे कई दोस्तों ने मुझसे कहा, ‘मैं अपने पिता से बात नहीं कर पाया, मैं अपनी मां से बात नहीं कर पाया। काश, मैं अपने दिल की सारी बातें कह पाता।”

निर्देशक के लिए, ‘आई वांट टू टॉक’ सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है, बल्कि परिवारों में अक्सर छुपी हुई भावनाओं का आईना है। उन्होंने कहा, “बातचीत बहुत ज़रूरी है।”

शूजित सरकार द्वारा निर्देशित, आई वांट टू टॉक 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में जॉनी लीवर और अहिल्या बामरू भी हैं और इसका निर्माण राइजिंग सन फिल्म्स के तहत रॉनी लाहिड़ी और शूजीत सरकार द्वारा किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें