Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू

December 14, 2023

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू हो गयी है। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पहले हाल ही में मेकर्स को लेकर काफी विवाद भी हुआ है, जिसके चलते ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई थी।लेकिन अब इस फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू हो गई है। अक्षय कुमार ने इसका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म की अन्य स्टार कास्ट भी नजर आ रही है।

अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार के साथ लारा दत्ता, अरसद वारसी, दिशा पाटनी और फिल्म के अन्य कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में लारा शूटिंग के दौरान अक्षय और अरसद पर कोड़े बरसाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन पर अक्षय कुमार ने लिखा है,मजेदार और पागलपंती से भरी चीजों से भरपूर इस यात्रा के लिए आप सभी की शुभकामनाओं की हमें जरूरत पड़ेगी। वेलकम टू द जंगल की शूटिंग शुरू होते ही मस्ती का माहौल शुरू हो जाता है। ‘वेलकम टू द जंगल’ क्रिसमस के मौके पर 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें