Site icon Dainik Savera Times

पूरी हुई Nushrat Bharucha की फिल्म ‘Chhori 2’ की शूटिंग, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्म छोरी 2 की शूटिंग पूरी हो गयी है। नुसरत भरूचा की फिल्म छोरी नवंबर 2021 में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुयी थी। यह फिल्म दर्शकों और समीक्षकों को बेहद पसंद आयी। छोरी का सीक्वल बनाया गया है, जिसकी शूटिंग पूरी कर ली गयी है।

छोरी का निर्देशन कर चुके विशाल फुरिया ने ही फिल्म के सीक्वल छोरी 2 का निर्देशन किया है। इस फिल्म को टी-सीरीज़, क्रिप्ट टीवी और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है। इस फिल्म में नुसरत भरुचा के अलावा सोहा अली खान की भी अहम भूमिका है।

छोरी 2 गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गयी है।अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट और साइक प्रोडक्शन की इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जैक डेविस और विक्रम मल्होत्रा ​​ने प्रोड्यूस किया है।

 

Exit mobile version