Site icon Dainik Savera Times

‘Son of Sardar 2’ की शूटिंग हुई शुरू, Ajay Devgan ने सेट से शेयर किया VIDEO

मुंबई : अजय देवगन और संजय दत्त स्टारर ‘सन ऑफ सरदार’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में लोगो ने अजय देवगन और संजय दत्त की जोड़ी को बहुत पसंद भी किया था। ऐसे में फैंस इसके पार्ट 2 का बहुत लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे। इसी बीच अजय देवगन और संजय दत्त के फैंस की मांग को नज़र रखते हुए मेकर्स ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग शुरू कर दी हैं। आपको बता दें कि लोगो को जल्द ही अजय देवगन और संजय दत्त की जोड़ी एक बार देखने को मिलेगी। साल 2012 में रिलीज हुई अजय देवगन और संजय दत्त स्टारर ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल लाने की तैयारी हो रही है। अजय देवगन ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। मंगलवार को अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसका खुला ऐलान किया।

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में की जा रही है। वीडियो में कुछ खास पल कैप्चर किए गए हैं। जिसमें सेट की धमाचौकड़ी जिमी जिब (कैमरा), रंगों में डूबी होली के शॉट्स, कुछ डांस क्लिप्स भी हैं। शुरुआत गुरुद्वारे में मत्था टेकने से होती है। इसमें अजय देवगन के बेटे युग भी दिख रहे हैं। जो सन ऑफ सरदार 2 का क्लैप लेते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, ”’सन ऑफ सरदार 2′ का सफर प्रार्थनाओं, आशीर्वाद और एक बेहतरीन टीम के साथ शुरू हुआ। ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पर इसका पिछला पार्ट खत्म हुआ था। अश्विनी धीर द्वारा निर्देशित, ‘सन ऑफ सरदार’ एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘मर्यादा रमन्ना’ का रीमेक थी।

Exit mobile version