Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sunny Deol और Preity Zinta की फिल्म ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग हुई पूरी, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

June 2, 2024

Sunny Deol और Preity Zinta की फिल्म ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग हुई पूरी, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सन्नी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा की आने वाली फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग पूरी हो गई है। आमिर खान निर्मित और राजकुमार संतोषी निर्देशित ‘गदर 2’ के बाद अब दर्शकों को सन्नी देओल की ‘लाहौर 1947’ का बेसब्री से इंतजार है। लाहौर 1947 की शूटिंग खत्म हो गई है। इस बात की जानकारी प्रीति जिंटा ने अपने एक पोस्ट के जरिए दी है।

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें फिल्म के सेट की कई सारी तस्वीरें नजर आ रही हैं। शूटिंग रैप अप होने की खुशी में सेट इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘लाहौर 1947’ का रैप अप, और मैं इस अविश्वसनीय अनुभव के लिए पूरी कास्ट और क्रू की जितनी आभारी हूं, उतना कम है।

मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी इस फिल्म की उतनी ही सराहना करेंगे और इसका उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमने इसे बनाते समय लिया। यह निश्चित रूप से मेरी अब तक की सबसे कठिन फिल्म है। पिछले कुछ महीनों में उनकी कड़ी मेहनत और धैर्य के लिए सभी को पूरे अंक। राज जी, आमिर, सनी, शबाना जी, संतोष सिवन और एआर रहमान को तहे दिल से धन्यवाद। हमेशा ढ़ेर सारा प्यार।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें