Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kartik Aryan की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के फर्स्ट शैड्यूल की शूटिंग हुई पूरी

March 29, 2024

Kartik Aryan की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के फर्स्ट शैड्यूल की शूटिंग हुई पूरी

मुंबई: कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के फर्स्ट शैड्यूल की शूटिंग पूरी हो गई है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया 2’ लोगों को खूब पसंद आई थी।

‘भूल भुलैया’ के तीसरे पार्ट ‘भूल भुलैया 3’ में भी कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका है। कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 3 में तृप्ति डिमरी फीमेल लीड में शामिल हैं। कार्तिक आर्यन ने तृप्ति डिमरी के साथ रुह बाबा बन एक फोटो शेयर की है। कार्तिक फोटो में भूल भुलैया 3 का क्लैपबोर्ड लेकर खड़े हैं।

कार्तिक रूह बाबा के गैटअप में नजर आ रहे हैं। वहीं तृप्ति डिमरी उनके बगल में खड़ी हैं। माथे पर बिंदी लगाए तृप्ति ट्रडिशनल लुक में दिख रही हैं। यह भूल भुलैया 3 से तृप्ति डिमरी का पहला लुक है। इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज के बैनर तले किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें