Site icon Dainik Savera Times

Ramcharan और Kiara Advani की फिल्म ‘गेम चेंजर’ के नए शेड्यूल की शूटिंग 01 मई से होगी शुरू

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म ‘गेम चेंजर’ के नए शेड्यूल की शूटिंग 01 मई से शुरू हो सकती है। राम चरण जल्द ही कियारा आडवाणी के साथ फिल्म फिल्म‘गेम चेंजर’में नजर आएंगे। राम चरण और कियारा आडवाणी ने काफी हद तक फिल्म‘गेम चेंजर’की शूटिंग पूरी कर ली है। अब जल्द नए शेड्यूल की शूटिंग शुरू होने जा रही है, जो कुछ समय से रुकी हुई थी। फिल्म के निर्देशक एस शंकर अब 01 मई से फिर से शूटिंग शुरू करने वाले हैं। ‘गेम चेंजर’में राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा एसजे सूर्या, जयराम, अंजलि, श्रीकांत, समुथिरकानी, सुनील और नासर भी अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं।

Exit mobile version