Site icon Dainik Savera Times

prosthetic baby bump के साथ शूटिंग करना बेहद चुनौतीपूर्ण :Aditi Sharma

शो में अदिति को दुआ के रूप में, करणवीर शर्मा को हैदर के रूप में और ऋचा राठौड़ को गजल के रूप में दिखाया गया है। सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए अदिति ने कहा, ‘यह तीसरी बार है जब मैं बेबी बंप के साथ शूटिंग कर रही हूं।

शो में दुआ सात महीने की गर्भवती है। लेकिन इस बार का एक्सपीरियंस पिछली दो बार से बहुत अलग है।‘ अदिति ने कहा, ’ईमानदारी से कहूं तो, प्रोस्थेटिक बेबी बंप के साथ शूट करना और अतिरिक्त वजन के साथ घूमना बहुत चुनौतीपूर्ण है। मैं केवल कल्पना ही कर सकती हूं

कि एक महिला के जीवन में वे नौ महीने कितने अधिक कष्टदायक रहे होंगे, बेशक यह बहुत आशा और उत्साह के साथ आता है, लेकिन पॉजिटिविटी के साथ इस फेज से गुजरने में सक्षम होने के लिए महिलाओं को सलाम। ‘रब से है दुआ’ जी टीवी पर प्रसारित होता है।

Exit mobile version