Site icon Dainik Savera Times

श्रद्धा कपूर ने अपने ‘रॉकस्टार बापू’ को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

मुंबई: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने पिता शक्ति कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया।वीडियो में, पिता-बेटी की जोड़ी को हंसी-मजाक करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने ‘रॉकस्टार बापू’ को शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन भी लिखा।‘मेरे अल्टीमेट रॉकस्टार, मेरे बापू (शक्ति कपूर) को जन्मदिन की शुभकामनाएं‘

शक्ति को ज्यादातर खलनायक और हास्य किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। तीन दशक से अधिक लंबे करियर में कपूर ने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।वर्कफ्रंट की बात करें तो, श्रद्धा अगली बार ‘स्त्री 2’ में दिखाई देंगी, जिसमें वह स्त्री के अपने बहुचर्चति किरदार को दोहराएंगी।

Exit mobile version