Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shreyas Talpade ने ‘Emergency’ में निभाया Atal Bihari Vajpaye का किरदार, वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा…

January 11, 2025

Shreyas Talpade ने ‘Emergency’ में निभाया Atal Bihari Vajpaye का किरदार, वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा…

Shreyas Talpade : कंगना रनौत निर्देशित ‘इमरजेंसी’ में अभिनेता श्रेयस तलपड़े पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को अपने किरदार से रूबरू कराया।

सोशल मीडिया पर एक्टिव अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपने एक वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘‘एक कवि, एक राजनेता, एक क्रांतिकारी के अविश्वसनीय परिवर्तन का अनुभव करें क्योंकि श्रेयस तलपड़े भारत के सबसे प्रतिष्ठित और प्रिय नेताओं में से एक अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को जीवंत करते हैं। कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ को 17 जनवरी से सिनेमाघरों में देखें।’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Talpade (@shreyastalpade27)

बता दें अभिनेता इमरजेंसी में पूर्व पीएम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म से श्रेयस का फस्र्ट लुक जारी किया था। ‘इमरजेंसी’ का निर्देशन करने के अलावा, कंगना फिल्म में अभिनय भी करती नजर आएंगी। फिल्म में वह दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम भारत से सम्मानित जयप्रकाश नारायण के किरदार में नजर आएंगे। कंगना रनौत ने हाल ही में फिल्म की कहानी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, ‘‘चुनौतियों से भरी एक लंबी यात्र के बाद, मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म ‘इमरजेंसी’ आखिरकार 17 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। यह कहानी सिर्फ एक विवादित नेता के बारे में नहीं है, यह उन विषयों पर आधारित है जो आज भी प्रासंगिक हैं, जिससे यह यात्रा कठिन और महत्वपूर्ण दोनों बन जाती है।’’

कंगना ने आगे कहा था, ‘गणतंत्र दिवस से ठीक एक सप्ताह पहले रिलीज होने वाली यह फिल्म हमारे संविधान की दृढ़ता पर विचार करने और अपने प्रियजनों के साथ फिल्म का अनुभव करने का सही समय है।‘

उन्होंने आगे कहा, ‘इमरजेंसी एक सिनेमाई मील का पत्थर है, जो दर्शकों को सवाल करने, जुड़ने और स्वतंत्रता की कीमत को याद करने की चुनौती देता है।‘

17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार ‘इमरजेंसी’ की निर्माता-निर्देशक के साथ लीड एक्टर भी कंगना रनौत हैं। ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत, श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर के साथ महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, विशाक नायर के साथ ही दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

जी स्टूडियो, मणिकर्णिका फिल्म्स और रेणु पिट्टी ने फिल्म का निर्माण किया है। संचित बलहारा और जी.वी. प्रकाश कुमार ने फिल्म के संगीत को कंपोज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें