Dainik Savera Times

नहाने के बाद Shruti Haasan ने शेयर की फोटो, रोशनी के चलते दिखी चेहरे पर चमक

मुंबई:- एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम की की स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। फोटो के कैप्शन में लिखा कहा कि उन्हें जल्द से जल्द फिल्म सेट पर पहुंचने की जरूरत है। दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिर पर तौलिया लपेटे हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। फोटो में श्रुति मुस्कुराते हुए कैमरे से अलग दूर कहीं देख रही हैं और एक हाथ से अपनी आंखों को रोशनी से छिपा रही हैं।

एक्ट्रेस ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘बिना किसी कारण मैं रोशनी के नीचे और एक्टिंग कर रही हूं, मुझे जल्द से जल्द फिल्म सेट पर पहुंचना होगा। अपने अपकमिंग काम के बारे में बात करते हुए श्रुति, जो अनुभवी स्टार कमल हासन और सारिका की बेटी हैं, प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ ‘सलार:पार्ट 2 – शौर्यंगा पर्वम’ में दिखाई देंगी। वह फिलिप जॉन द्वारा निर्देशित ‘चेन्नई स्टोरी’ में भी दिखाई देने वाली हैं, जिसमें विवेक कालरा भी हैं।

Exit mobile version