Site icon Dainik Savera Times

हमेशा-हमेशा के लिए एक हुए Love Birds, सामने आईं Siddharth-Kiara की शादी की पहली तस्वीरें

जैसा के आप सभी जानते ही हैं के सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा की शादी 7 फरवरी यानी के कल जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई। बता दें के कपल की शादी काफी ग्रैंड थी जिसमें काफी तरह के अरेंजमेंट्स किए गए थे।ऐसे में हर कोई कपल की शादी की तस्वीरें देखने लिए बेताब हो रहा था। इसी बीच अब कपल की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। जिसमें सिद्धार्थ और कियारा बेहद अच्छे लग रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं। हर कोई कपल को देख बस उनपर प्यार ही बरसा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें के ये तस्वीरें खुद कपल कियारा और सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में कियारा पिंक लहंगा के साथ ग्रीन ज्वैलरी में काफी खूबसूरत दुल्हन लग रही हैं। वहीं सिद्धार्थ गोल्डन शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि, ‘अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है..हम अपनी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं’

बता दें कि अपनी शादी के लिए कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 5 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेसे पहुंचे थे। जहां बहुत से बड़े सेलिब्रिटीस भी उनकी शादी में शिरकत होने के लिए आए थे।

 

Exit mobile version