Site icon Dainik Savera Times

Siddharth Malhotra की फिल्म योद्धा की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगी रिलीज

मुंबई: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्र की आगामी फिल्म योद्धा की रिलीज डेट बदल गई है। अब यह 15 दिसंबर को अपनी निर्धारित रिलीज से एक सप्ताह पहले 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।सिद्धार्थ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म निर्माता करण जाैहर की एक पोस्ट साझा की और लिखा, ‘‘हम 8 दिसंबर 2023 को योद्धा को सिनेमाघरों में उतारने के लिए तैयार हैं।’

करण ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘हम 8 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्र, दिशा पटानी और राशि खन्ना हैं। इसका निर्देशन नवोदित निर्देशक जोड़ी सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा किया जा रहा है। यह धर्मा प्रोडक्शंस और शशांक खेतान की मेंटर डिसिपल फिल्म्स द्वारा निर्मति है।फिल्म के बारे में अन्य विवरण गुप्त रखे गए हैं।

बड़ी खबरें पढ़े : अभिनेता Akshay Oberoi ने फिल्म फाइटर में अपनी भूमिका को लेकर किया खुलासा

Exit mobile version