Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Siddharth Roy Kapur ने कई बड़े चैनल्स के छुड़ाए पसीने, बतौर इंटर्न मचाया था तहलका

August 2, 2024

Siddharth Roy Kapur ने कई बड़े चैनल्स के छुड़ाए पसीने, बतौर इंटर्न मचाया था तहलका

मुंबई: फिल्म प्रोड्यूसर और बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को ‘सत्याग्रह’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘दंगल’, ‘बर्फी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों से नवाजा हैं।अपनी काबिलियत के दम कई बड़े चैनल्स को कड़ी टक्कर दी। उनका इंटर्न से लेकर फिल्म मार्केटिंग का किंग बनने तक का सफर काफी दिलचस्प रहा। सिद्धार्थ रॉय कपूर ने साल 1994 में रॉनी स्क्रूवाला की कंपनी यूटीवी में इंटर्नशिप की थी।

वह कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटजी पर काम करते थे। इस दौरान एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने स्टार टीवी के हॉन्गकॉन्ग ऑफिस में बतौर वाइस प्रेसिडेंट काम किया। इस दौरान, जिस कंपनी में वह इंटर्न के तौर पर काम करते थे, उसी कंपनी यूटीवी ने बड़ी पोस्ट और मोटी सैलरी पर सिद्धार्थ को जॉब ऑ फर किया। यहां उन्होंने फिल्म मार्केटिंग में हाथ आजमाया और ‘रंग दे बसंती’ और ‘खोसला का घोंसला’ जैसी फिल्मों की मार्केटिंग की।

डिज्नी इंडिया में भी काम किया और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद तक पहुंचे। कंपनी को जो भी सफलता मिली, उसके पीछे सिद्धार्थ का हाथ बताया जाता है। सिद्धार्थ की मेहनत और स्ट्रैटजी के चलते डिज्नी ने कई बड़े चैनल्स के पसीने छुड़ा दिए। उन्हें ‘फिल्म मार्केटिंग का किंग’ टैग मिला। साल 2017 में सिद्धार्थ ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘रॉय कपूर फिल्म्स’ शुरू की।

बता दें कि सिद्धार्थ ‘राउडी राठौर’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘जोधा अकबर’, ‘फैशन’, ‘देव डी’, ‘डेल्ही बेली’, ‘चिल्लर पार्टी’, ‘धन्यवाद’, ‘7 खून माफ’, ‘एक मैं और एक तू’, ‘गुजारिश’, ‘राजनीति’, ‘पीपली लाइव’, ‘उड़ान’, ‘चांस पे डांस’, ‘हाई हेट लव स्टोरी’, ‘कमीने’ और ‘देव डी’ जैसी फिल्मों को को-प्रोड्यूस कर चुके हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘काई पो चे’, ‘शाहिद’, ‘फितूर’, ‘पिप्पा’, ‘तुमसे ना हो पायेगा’, ‘स्काई इज पिंक’, ‘पीहू’, ‘जग्गा जासूस’, ‘दंगल’, ‘कट्टी बट्टी’, ‘एबीसीडी 2’, ‘फिल्मिस्तान’, ‘पिज्जा’, ‘राजा नटवरलाल’, ‘खूबसूरत’, ‘हैदर’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘घनचक्कर’, ‘लंच बॉक्स’ और ‘फैंटम’ जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर रह चुके हैं।

सिद्धार्थ एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा रघुपत रॉय कपूर 1940 के दशक के मशहूर फिल्ममेकर थे। उनके पिता कुमुद रॉय कपूर आर्मी में थे, तो मां शलोमी रॉय कपूर पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं हैं। उनके दो भाई कुणाल रॉय कपूर और आदित्य रॉय कपूर इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। सिद्धार्थ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जी.डी सोमानी मेमोरियल स्कूल से की, वहीं ग्रेजुएशन सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से किया।

मनोरंजन जगत के इस शख्स को भले ही अपने प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिली हो, लेकिन प्यार के सफर में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। उन्होंने तीन शादियां की। पहली शादी अपनी बचपन की दोस्त आरती बजाज से की, जो ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। इसके बाद उनकी जिंदगी में टीवी प्रोड्यूसर कविता आई।

लेकिन ये शादी भी नहीं टिक पाई और 2011 में दोनों का तलाक हो गया। सिद्धार्थ ने तीसरी शादी विद्या बालन से की। दोनों की पहली मुलाकात करण जौहर ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान कराई थी। पहली मुलाकात में दोनों दोस्त बने और बाद में यही दोस्ती प्यार में बदल गई। 14 दिसंबर 2012 को दोनों ने शादी की। जिसमें दोनों के करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें