Site icon Dainik Savera Times

Sikandar Kher को सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘Governor Award of Excellence’ से किया गया सम्मानित

Sikandar Kher : बॉलीवुड अभिनेता सिकंदर खेर को सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित‘गवर्नर अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’से सम्मानित किया गया है। सिकंदर खेर, जो अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, को सिनेमा में उनके योगदान के लिए हाल हीं में प्रतिष्ठित ‘गवर्नर अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया है।

सिकंदर खेर को यह सम्मान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस द्वारा कोलकाता स्थित राजभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान सिकंदर खेर की अद्वितीय प्रतिभा, समर्पण और उनके प्रभावशाली फिल्मी सफर को सराहता है। सिकंदर खेर ने इस सम्मान को लेकर अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा, ‘गवर्नर अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ प्राप्त करना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है। मैं श्री सी. वी. आनंद बोस का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ।

यह सम्मान मुझे और अधिक सार्थक कहानियों को तलाशने और एक कलाकार के रूप में अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। सिकंदर खेर ने कहा, मेरे लिए सिनेमा केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा माध्यम है जिससे हम लोगों से जुड़ते हैं, प्रेरित करते हैं और भावनाओं को व्यक्त करते हैं। यह पुरस्कार उन सभी अछ्वुत टीमों, निर्देशकों, लेखकों और सह-कलाकारों के सामूहिक प्रयास का प्रतीक है, जिनके साथ मुझे काम करने का सौभाग्य मिला। मैं यह सम्मान अपने परिवार और उन सभी दर्शकों को समर्पित करता हूँ जिन्होंने मेरे सफर में मेरा साथ दिया। यह मुझे इस खूबसूरत कला के प्रति और अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

ये भी पढ़ें :- होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने भारत को दी बड़ी राहत, रूसी तेल खरीदने की बढ़ाई छूट

Exit mobile version