Site icon Dainik Savera Times

Sikandar Teaser : Sajid Nadiadwala ने Salman Khan स्टारर ‘Sikandar’ का टीजर किया रिलीज

Sikandar Teaser : बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान स्टारर फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म सिकंदर को सलमान खान के करीबी दोस्त और लंबे समय से साथी साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म सिकंदर का मच अवेटेड टीज़र रिलीज हो गया है।

इस टीज़र में सलमान खान एक बिलकुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं, जो करिज्मा, ताकत और उनके स्वैग से भरा हुआ है। इस टीज़र को और भी खास बनाता है संतोष नारायणन का कंपोजड इलेक्ट्रीफाइंग बैकग्राउंड स्कोर, जो विज़ुअल्स की ताकत और भव्यता के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। मेकर्स ने टीज़र को सिर्फ यूट्यूब पर ही रिलीज़ करने का फैसला किया है, जिससे दुनियाभर के दर्शकों को इस ग्रैंड फिल्म का बेहतरीन अनुभव मिल सके।

फिल्म सिकंदर, सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘किक’ के बाद आने वाली पहली फिल्म है, जो साजिद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म भी थी। फिल्म सिकंदर का निर्देशन ए.आर. मुरुगडोस ने किया है।

Exit mobile version