मुंबई: पंजाबी गायक बब्बू मान के साथ ‘पागल’ गाने में काम करने वाले गायक-अभिनेता गुरु रंधावा ने कहा है कि वह एक शानदार पल था, जब उन्हें अपने बचपन के हीरो के साथ काम करने का मौका मिला। अपने अनुभव के बारे में बताते हुए गुरु ने कहा, ‘बब्बू पाजी के साथ काम करना शब्दों से परे एक सम्मान की बात थी।वह मेरे आदर्श और बचपन के हीरो हैं। उनके साथ ‘पागल’ में काम करना मेरे लिए यह बहुत बड़ा आशीर्वाद रहा।’ ट्रैक ‘पागल’ गुरु की डायनमिक स्टाइल और बब्बू मान के प्रतिष्ठित गायन का एक आदर्श मिश्रण होने का वादा करता है। भूषण कुमार द्वारा निर्मित, ट्रैक ‘पागल’ 27 मई को टी-सीरीज यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होगा।
पंजाबी गायक Babbu Maan के साथ काम करके बेहद खुश हैं गायक-अभिनेता गुरु रंधावा

