
एंटरटेनमेंट डेस्क: सिंगर अलका यागनिक को मंगलवार राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया। अवॉर्ड मिलने के बाद सिंगर ने अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सेहत से जुड़ी मुश्किलों के बारे में भी बात की है।
पद्म भूषण अवॉर्ड समारोह के दौरान सिंगर को चलने-फिरने में सुरक्षाकर्मियों और इवेंट स्टाफ की मदद लेनी पड़ी, जिस वजह से लोगों का ध्यान उनकी ओर गया और वह उनकी हेल्थ को लेकर चिंतित भी हुए। इसके बाद अलका ने अपनी सेहत के बारे में पोस्ट शेयर कर लिखा।
अलका याग्निक ने पोस्ट शेयर कर लिखा- पिछले दो सालों से मैं पब्लिक में आने से और अपने सफर के बारे में ज्यादातर बातें शेयर करने से दूर रही हूं। आप में से कई लोग जानते थे कि मेरी हेल्थ ठीक नहीं है। इस सब के दौरान आपका प्यार, दुआएं, मैसेज और सपोर्ट हर कदम पर मेरे साथ रहा है। आज जब मैं देश के सबसे बड़े सिविलियन सम्मानों में से एक पद्म भूषण लेने के लिए बाहर निकली, तो मैंने पूरे दिल से शुक्रिया अदा किया। यह सम्मान बहुत अहम है। भले ही मेरा नाम इस पर हो, यह उतना ही हर उस सुनने वाले का है, जिसने मेरी आवाज को अपनी जिंदगी में अपनाया और मुश्किलों में मेरा साथ दिया। मैं धीरे-धीरे अपना रास्ता ढूंढ रही हूं। मैं आज यहां होना चाहती थी, न सिर्फ अपने लिए बल्कि आप में से हर एक के लिए।
View this post on Instagram
बता दें सिंगर अलका यागनिक ने कई भारतीय भाषाओं में गाने गाए हैं, जिनमें ‘खलनायक’ का ‘चोली के पीछे’, ‘धड़कन’ का ‘दिल ने यह कहा है दिल से’, ‘हम तुम’ का ‘हम तुम’, ‘हम हैं राही प्यार के’ का ‘घूंघट की आड़ से’, ‘कुछ कुछ होता है’ का ‘कुछ कुछ होता है’ जैसे गाने शामिल हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...