एंटरटेनमेंट डेस्क: मशहूर सिंगर बी प्राक के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। लंबे समय तक निजी जीवन में दुख झेलने के बाद अब उनकी जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आया है। बी प्राक की पत्नी मीरा बच्चन ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को खुद सिंगर ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है।
बी प्राक ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनके घर 1 दिसंबर 2025 को बेटे का जन्म हुआ। यह पल उनके लिए ईश्वर के आशीर्वाद जैसा है। उन्होंने इस नए आगमन को अपनी जिंदगी में नई रोशनी और नई शुरुआत बताया। सिंगर ने अपने संदेश में भगवान राधेश्याम का आभार भी जताया।
खुशी की इस खबर के साथ बी प्राक ने अपने बेटे का नाम भी सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम ‘द्विज बच्चन’ रखा है। इस नाम का अर्थ है दो बार जन्म लेने वाला, यानी आध्यात्मिक रूप से पुनर्जन्म। नाम के अर्थ ने फैंस का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ हो रही है। हालांकि बी प्राक ने अपने बेटे की तस्वीर साझा नहीं की, लेकिन उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण, गौ माता और बछड़े की एक भावनात्मक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- सब राधे-राधे है। जय श्री कृष्ण। इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

बता दें बी प्राक का यह सफर आसान नहीं रहा है। वह पहले से एक बेटे अदब के पिता हैं, जिनका जन्म 2020 में हुआ था। इसके बाद साल 2022 में उनके दूसरे बेटे फजा का जन्म हुआ था, लेकिन जन्म के कुछ समय बाद ही उनका निधन हो गया था। इस दुखद घटना ने बी प्राक और उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया था, जिससे उबरने में उन्हें काफी समय लगा। अब इतने बड़े दुख के बाद उनके घर बेटे का जन्म होना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...