Site icon Dainik Savera Times

सिंगर B Praak को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 10 करोड़ की फिरौती

Singer B Praak has received death threats

Singer B Praak has received death threats

एंटरटेनमेंट डेस्क: मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद संगीत जगत में चिंता का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, एक कुख्यात गैंग के नाम पर सिंगर से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। यह धमकी सीधे बी प्राक को न देकर उनके करीबी साथी और गायक दिलनूर के जरिए भेजी गई।

पूरा मामला जनवरी के पहले हफ्ते का बताया जा रहा है। गायक दिलनूर के पास 5 और 6 जनवरी को विदेश के नंबरों से लगातार फोन कॉल आए। जब कॉल उठाई गई तो बात संदिग्ध लगी, जिसके बाद फोन काट दिया गया। इसके बाद आरोपी की ओर से एक ऑडियो मैसेज भेजा गया। इस वॉइस मैसेज में कॉल करने वाले ने खुद को विदेश में मौजूद बताते हुए कहा कि बी प्राक तक यह संदेश पहुंचा दिया जाए कि उन्हें एक हफ्ते के अंदर 10 करोड़ रुपये चाहिए।

ये भी पढ़ें: विरोध प्रदर्शन के बीच ईरान से भारत लौटे लोग, भारत सरकार का जताया आभार

ऑडियो मैसेज में धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि इस चेतावनी को हल्के में न लिया जाए। अगर तय समय में पैसे नहीं दिए गए, तो सिंगर या उनके किसी करीबी को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। इतना ही नहीं, आरोपी ने यह दावा भी किया कि बी प्राक चाहे कहीं भी चले जाएं, वह उनकी पहुंच से बाहर नहीं होंगे।

धमकी मिलने के बाद गायक दिलनूर ने तुरंत मोहाली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी मोहाली के निर्देश पर पुलिस की टीमें कॉल डिटेल्स, विदेशी नंबरों और ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच कर रही हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

बी प्राक का असली नाम प्रतीक बच्चन है। वे भारतीय संगीत इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर की थी और बाद में गायक के रूप में बड़ी पहचान बनाई। ‘केसरी’ फिल्म का गीत ‘तेरी मिट्टी’ और ‘शेरशाह’ फिल्म का ‘रांझा’ जैसे गाने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना चुके हैं। इस धमकी के बाद बी प्राक की सुरक्षा को लेकर उनके परिवार और प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: Shanivar Ka Vrat: आज के दिन इस तरह से करें शनिदेव का व्रत, जानिए पूजा विधि, नियम और लाभ

Exit mobile version