Site icon Dainik Savera Times

नहीं रहे ये फेमस सिंगर, महज 34 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

एंटरटेनमेंट डेस्क: ओडिया सिंगर ह्यूमन सागर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। उनका 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिंगर की मौत से ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ह्यूमन सागर को 14 नवंबर को AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

डॉक्टरों के अनुसार, ह्यूमन सागर की मौत मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम की वजह से हुई है। सिंगर को 14 नवंबर दोपहर को गंभीर हालत में AIIMS भुवनेश्वर लाया गया था। डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें मेडिकल ICU में शिफ्ट कर कई टेस्ट किए थे। रिपोर्ट्स में सामने आया था कि उनके शरीर के कई जरूरी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों ने बताया कि वो एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेल्योर, बाइलेटरल न्यूमोनिया और डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर स्थितियों से जूझ रहे थे।

करियर

ह्यूमन सागर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म इश्क तू ही तू के टाइटल ट्रैक से की थी। इसके बाद उनके गाए सैकड़ों गाने, जैसे कि एल्बम निश्वासा, बेखुदी, तुमा ओठा तले और चेहरा सुपरहिट साबित हुए। अपनी आवाज से उन्होंने लाखों दिलों में जगह बनाई।

Exit mobile version