Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिंगर रिचा शर्मा ने खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में गाया गाना

September 10, 2023

सिंगर रिचा शर्मा ने खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में गाया गाना

मुंबई: जानीमानी गायिका रिचा शर्मा ने खेसारीलाल यादव की आने वाली फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में गाना गाया है।एस आर के म्यूजिक फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘रंग दे बसंती’ के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ रति पांडे, डायना खान, अमित तिवारी, मीर सरवर, फिरोज खान, राज प्रेमी और सुजान सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।लंबी जुदाई, लज्जा, जोर का झटका जैसे चार्टबस्टर बॉलीवुड गानों से लोगों के बीच पहचाने जाने वाली रिचा शर्मा फिल्म रंग दे बसंती से जुड़ गई हैं। रिचा शर्मा ने इस फिल्म में एक खूबसूरत सा गाना गया है।

रिचा शर्मा ने कहा कि भाषा मेरे लिए कोई बैरियर नहीं है और यदि भारतीय भाषाओं में अच्छे गाने मिले तो मैं हमेशा करना पसंद करूंगी। रिचा शर्मा ने खेसारी लाल यादव और एसआरके म्यूजिक फिल्म को उनकी फिल्म रंग दे बसंती के लिए बधाई दी। खेसारी लाल यादव ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री अच्छी फिल्मों और अच्छे गानों के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। इसका मार्केट बड़ा हुआ है और अब इस पर दुनिया भर की नजर है।रिचा शर्मा जैसी सिंगर जो फिल्म के लिए गाना गा दे तो समझिए की फिल्म कितनी बड़ी होगी।

इसलिए हम अपने सभी दर्शकों से अपील करेंगे कि जब हमारी फिल्म रिलीज हो तो आप जरूर सिनेमाघर में जाएं और इसे देखकर खूब प्यार और आशीर्वाद दें।गौरतलब है कि ‘रंग दे बसंती’ के निर्माता रौशन सिंह हैं और सह निर्माता शर्मिला आर. सिंह हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ रति पांडे, डायना खान, अमित तिवारी, मीर सरवर, फिरोज खान, राज प्रेमी और सुजान सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें